त्रिवेणी में सबसे पहले अमृत स्नान करेंगे नागा सन्यासी

महाकुंभ नगर 28 जनवरी (वार्ता) मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त पर भोर चार बजे से महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी अमृत स्नान करेंगे।

मेला प्रशासन के अनुसार महानिर्वाणी अखाड़े के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी स्नान करेगा जबकि सुबह 5.50 पर निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा स्नान करेगा। सुबह 6.45 बजे जूना अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और पंच अग्नि अखाड़ा स्नान करेगा।

उन्होने बताया कि सुबह 9.25 पर बैरागी अखाड़े स्नान करेंगे। सबसे पहले निर्वाणी अनि अखाड़ा स्नान करेगा जिसके बाद 10.05 पर दिगंबर अनि अखाड़ा स्नान करेगा। 11.05 बजे पर निर्मोही अनि अखाड़ा स्नान करेगा और सबसे अंत में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर 12 बजे पर पंचायती नया उदासीन अखाड़ा स्नान करेगा जबकि दोपहर 13.05 पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन स्नान करेगा और सबसे अंत में पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2.25 पर स्नान करेगा। अखाड़े का स्नान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है।

 

Next Post

समय पर सीपीआर से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है : डॉ.दंडोतिया

Tue Jan 28 , 2025
– आईएमए सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण ग्वालियर। आईएमए के तत्वावधान में मंगलवार को थाटीपुर स्थित सिविल डिस्पेंसरी में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह वर्कशॉप हॉस्पिटल के पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 20 लोगों ने भाग लिया। संस्था प्रभारी […]

You May Like

मनोरंजन