समय पर सीपीआर से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है : डॉ.दंडोतिया

– आईएमए सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

ग्वालियर। आईएमए के तत्वावधान में मंगलवार को थाटीपुर स्थित सिविल डिस्पेंसरी में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह वर्कशॉप हॉस्पिटल के पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 20 लोगों ने भाग लिया। संस्था प्रभारी डॉ.स्वेच्छा दंडोतिया ने बीएलएस ट्रेनिग की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसी व्यक्ति के अचानक हृदय गति रुक जाने पर तथा चिकित्सक सहायता उपलब्ध होने से पूर्व उसकी धड़कन तथा सांस को क्रियाशील किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि समय से सीपीआर उपलब्ध हो जाये तो लगभग 50 प्रतिशत व्यक्तियों की जान बचायी जा सकती है। डॉ.दंडोतिया ने हार्ट अटैक के इलाज के लिये चार दवाईयां रखने का सुझाव दिया। बताया कि अटोरवेस्टेटिन, एसपिरिन, क्लॉपिडोग्रल एवं सॉर्बिट्रट को हर हृदय के मरीज को अपने पास रखनी चाहिए। वहीं आईएमए सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डॉ.राम अरोरा, डॉ.प्रदीप शर्मा और डॉ.आशुतोष शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

मधुमेह जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित

Tue Jan 28 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार संजीव मधुमेह विशेषज्ञ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. संजीव ने मधुमेह के कारणों, लक्षणों, और उपचार विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मधुमेह एक गंभीर बीमारी है जो […]

You May Like