जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत वार्ड न. 9 मुण्डी टोरिया मेें रहने वाले व्यापारी के सूने घर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए साढ़े पांच लाख रूपए नगद समेत लाखों रूपए के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार ईद का त्योहार मनाने के लिए पैतृक गांव गोसलपुर गया हुआ था। शनिवार को जब परिवार वापिस लौटा तो उनके होश ही उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम मोह. इरफान खान 39 वर्ष निवासी वार्ड न. 9 मुण्डी टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पैतृक निवास गोसलपुर में है वह मोबाईल एवं कपड़े का व्यापार करता है ईद का त्योहार होने से शुक्रवार रात्रि 11-30 बजे परिवार सहित गोसलपुर चला गया था, इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोडक़र नगदी और जेवरात पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से अहम साक्ष्य जुटाते हुए अज्ञात चोरेां के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
मोबाइल में सीसीटीव्ही कैमरा चैक किया तो उड़े होश-
पीडि़त इरफान के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 7-30 बजे अपने मोबाईल पर घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे को मोबाईल में देखा घर के बाहर खडी स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 जेड डम्ल्यू 7193 नहीं दिखी तो उसे लगा कि घर में चोरी हो गयी। वे घर पहुंचा तो देखा सामान बिखरा एवं अलमारी का लॉकर टूटा था।
डेढ़ तोला का हार, एक तोला की झुमकी भी ले गए-
पीडि़त ने बताया कि लॉकर में स्टील के डिब्बे में रखे नगद 5 लाख 50 हजार रूपये, सोने का 1 हार वजनी डेढ तोला, झुमकी 1 तोला, 1 अंगूठी चांदी की 2 कटोरी, 2 जोडी पायल, इसके साथ ही कुछ और नगदी रूपये गायब थे। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर नगदी रूपये सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है।
