
पंधाना। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और सैलाब के तूफानी कहर के बाद मानसून निमाड़ पर भी कोप बरसा रहा है। दो दिनों से हुई बारिश में कुंडिया में नदी का पुल धराशाई होने के कगार पर है। नदी के एक और किनारा टूट रहा है। जिम्मेदार यदि नहीं चेते तो पुल भी गिर जाएगा।
पंधाना क्षेत्र करीब 90 से अधिक गांवों को जोड़ता है। यहां आस-पास सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र के सडक़े खराब हो गई हैं । जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बारिश रुकते ही इनकी मरम्मत का काम शुरू करवा देंगे, लेकिन लोक निर्माण विभाग में स्टाफ की कमी है। इसके बावजूद उड़ सबसे पहले काम यही शुरू होगा।
पुल की सेफ्टीवाल धराशाई
पुल की सेफ्टी दीवार भी भर भराकर गिर गई। उसे सैलाब बहा कर ले गया। यह पुल झिरनिया क्षेत्र यानी खरगोन जिले को जोड़ता है। यदि पुल को और खतरा हुआ तो इस क्षेत्र से खरगोन जिले की ओर जाने वाला रास्ता रुक जाएगा। खंडवा जिले में भी बारिश के कारण खराब होने लगे हैं । सडक़ों पर भी गड्ढे हो गए हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण दुर्दशा का शिकार वाहन चालक हो रहे हैं।
पंधाना-खंडवा मार्ग दुरुस्त करें
पंधाना से खंडवा मार्ग को भी व्यवस्थित करना जरूरी हो गया है। जनप्रतिनिधियों को भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर कडक़ता बरतनी होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लोग शिकायत कर रहे हैं । उनके नियंत्रण में कर्मचारी और अधिकारी नहीं है , जिससे जनप्रतिनिधियों के बार-बार कहने पर भी स्थिति तेजी से नहीं संभालती और लोग आक्रोशित हो जाते हैं।
टूट सकता है खरगोन से संपर्क
29 अगस्त को भारी बारिश का प्रकोप पंधाना से कुंडिया कुंडिया से बरखेड़ी व बरखेड़ी से झिरनिया तहसील को टच करने वाले रास्ते की नदी पर कुंडिया के पास पुल बना हुआ है। भारी बारिश के कारण दक्षिण दिशा की तरफ से पानी आया। पुल को सुरक्षित रखने के लिए जो सेफ्टी दीवार बनी थी। वह मिट्टी के कटाव से टूटकर नीचे गिर गई। अभी तो रास्ता चालू है, लेकिन और पानी गिरेगा तो ही यह रास्ता बंद हो सकता है।
