महिला से छेड़छाड़ के बाद घर में घुसकर चोरी का प्रयास

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर में रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी पर लगातार छेड़छाड़ करने, रंगे हाथों चोरी करते पकड़े जाने पर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही अजाक थाना, मदन महल में न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम तेवर निवासी पीडि़ता ने बताया कि उसके पति का स्वर्गीय हो चुका है वे घर में अकेली रहती है। पीडि़ता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राजेश पटेल उसे अकेली देखकर काफी समय से आए दिन परेशान और छेड़छाड़ करता था। महिला लोक-लाज के चलते मामला शांत करने की कोशिश कर रही थी, 1 नवंबर को राजेश पटेल दीवार फांदकर पीडि़ता के घर में घुस गया। वह घर के भीतर रखी चांदी की पायल, करधन और नगद रुपयों की चोरी कर रहा था, तभी पीडि़ता ने उसे रंगे हाथें पकड़ लिया तो उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि तुरंत बाद उसने भेड़ाघाट थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। भेड़ाघाट पुलिस के ढुलमुल रवैए के चलते अब पीडि़ता ने अजाक थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई है।

Next Post

दो साल में दुग्ध उत्पादन में मप्र को बनाएंगे नंबर वन : सीएम डॉ यादव

Sat Nov 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और मध्यप्रदेश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश […]

You May Like