इंदौर. आज अवैध खनन पर पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त करने की कार्रवाई की गई. सांवेर रोड़ पर स्थित ग्राम बरोली में अवैध खनन की खनिज विभाग को सूचना मिली थी. उक्त सूचना पर कारवाई के मौके जांच की गई , जिसमें एक पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पाई गई.
खनिज विभाग जयदेव नामदेव ने बताया कि जांच में पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर की मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम की बताई गई. इस पोकलेन मशीन को चालक लालसिंह काशीराम से जब्त किया गया. साथ ही एक डंपर एमपी 09 एचएच 4529 मुरम भरते चालक आकाश सोलंकी पिता मानसिंह सोलंकी से जप्त किया गया. अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है.
Next Post
पुराने प्लान की एक्सपायरी को बीते 5 साल, नए ‘महा-प्लान’ की बारी
Fri Oct 30 , 2026
इंदौर: इंदौर मास्टर प्लान को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. चर्चा इस बात की ज्यादा है कि आखिर कब आएगा ? ऐसी संभावना है कि जीआईएस 27 के पहले इंदौर मास्टर प्लान घोषित हो जाएगा. इस बार प्रस्तावित मास्टर प्लान में तीन जिलों की सीमा तक जमीनों […]

You May Like
-
2 months ago
नदी में डूबने से बालक की मौत