कार से युवक का अपहरण, हमला कर बनाई वीडियो, सोने की चैन गिरी

जबलपुर:अधारताल तिराहे में कार से पहुंचे बदमाशों ने 35 हजार रूपए के लेनदेन के विवाद युवक का अपहरण कर लिया और दुर्गा जी के मंदिर के पास ले गए जहां बेसबाल के डंडा से उस पर वार किया इसके बाद उसे धमकाते हुए घर के पास छोडक़र फरार हो गए। झूमाझपटी के दौरान घायल की सोने की चैन भी गिर गई जो नहीं मिली,पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रतीक मिश्रा निवासी कटरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। बीती रात्रि करीबन 11:30 बजे अधारताल तिराहे पर खड़ा था तभी लकी गुप्ता अपनी कार लेकर आया उसके साथ उसके दोस्त अस्मित, अंश सेन, गंगा बैठे थे लकी उसके साथ विवाद कर बोला कि तूने जो गेम खेला है उसके 35000 रूपये दे जिसने मना किया तो वह उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर अपने घर के आगे लकी ने उस पर हमला कर चोट पहुंचा दी।

मारपीट करने का वीडियो भी बनाये है। मारपीट झूमा झपटी के दौराने गले में पहनी हुई उसकी सोने की चैन भी गिर गई है जो नही मिली इसके बाद देर रात वह उसे घर के पास छोडक़र दिया। चारो लोग बोल रहे थे कि यदि थाने में रिपोर्ट किया तो जान से खतम कर देगें।

Next Post

नए बस स्टैण्ड से लेकर रेलवे ब्रिज तक जाम, सडक़ पर रेंगते रहे वाहन; यात्रियो की छूटी ट्रेन

Tue Nov 25 , 2025
रीवा: शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, यह कहना गलत नही होगा कि यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है. ट्राफिक सिग्नल और फ्लाई ओवर के बावजूद जाम से निजात नही मिल रही है.सोमवार की शाम नए बस स्टैण्ड से लेकर रेलवे ब्रिज पडऱा तक जाम […]

You May Like