प्रेमिका को ठहराया मौत का जिम्मेदार, युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

भोपाल। अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर सुसाइड़ नोट में अपनी कथित प्रेमिका को इसका जिम्मेदार ठहराया है. शनिवार को पुलिस ने मौके पर मिले सुसाइड़ नोट को बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक दीपक गुर्जर (24) सेठी नगर में रहता था. शनिवार की सुबह दीपक का शव उसके घर की रेलिंग पर उसकी मां की साड़ी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना तुरंत ही अशोका गार्डन थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक के पास से एक सुसाइड़ नोट बरामद किया, जिसमें दीपक ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है. पुलिस ने अब दीपक की हैंडराइटिंग की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस को मिले सुसाइड़ नोट में दीपक ने अपनी प्रेमिका से प्यार में धोखा खाने, अलग-अलग धर्म में होने के चलते शादी नहीं हो पाने और प्रेमिका की तरफ से उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का जिक्र किया गया है. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा दिया है. दीपक ने प्रमिका से 6 से 7 साल से अपने रिलेशनशिप का हवाला पत्र में दिया है. उसने यह लिखा है कि दोनों ने साथ में शादी करने का वादा पहले ही किया था. अब प्रेमिका अपनी बात से मुकर रही है और उससे मिले धोखे से वह परेशान था. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

 

Next Post

बिगड़ा रसोई का बजट: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, गैस की कीमतें घटाने की मांग

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, […]

You May Like

मनोरंजन