
पांढुरना। बगैर ई-अनुज्ञा के कृषि उपज मक्का महाराष्ट्र ले जा रहे ट्रक को कृषि मंडी की उड़नदस्ता टीम द्वारा पकड़ा छिंदवाड़ा के व्यापारी से 37 हजार से भी अधिक की राशि का जुर्माना वसूल किया गया ।
छिंदवाड़ा के व्यापारी द्वारा बगैर ई-अनुज्ञा के कृषि उपज मक्का एक ट्रक में लादकर महाराष्ट्र बेचने ले जाने की मुखबिर से मिली सूचना के चलते पांढुरना कृषि उपज मंडी सचिव राजाराम उइके के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम के सदस्य सुरेंद्र ईडपाचे,आलोक नागवंशी,रूपेश ढोके,दिलीप ठवरे द्वारा घेराबंदी का ट्रक क्रमांक एम एच 40 सीएम 9445 को ग्राम भंदारगोंदी के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोककर इस उक्त ट्रक की जांच करने पर इसमें 342.70 क्विंटल मक्का लद पाया गया,लेकिन ट्रक चालक से इस कृषि उपज का परिवहन करने के दस्तावेज मांगने पर कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं देंने पर इस ट्रक को मय कृषि उपज के साथ पांढुरना मंडी कार्यालय परिसर में लाकर की गई कार्यवाही के तहत कृषि उपज के विक्रेता व्यापारी खुमान चंद्रवंशी छिंदवाड़ा से पांच गुना मंडी टैक्स के रूप में 24416,निराश्रित शुल्क 5484,समझौता शुल्क 5000, इस प्रकार कुल 37 हजार 900 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसुल की गई ।
