पानी का दबाव बढ़ते ही टूट गया स्टॉप डैम

सतना: पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के क्रम के कारण सतना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिगनहट पुलिया के पास पानी के तेज बहाव से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। जिससे पोड़ी-पतौरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई।स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिगनहट पुलिया के पास एनीकट का निर्माण कुछ माह पहले ही हुआ था। लेकिन कुछ माह पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया स्टॉप डैम तेज बारिश के दबाव में टूट गया।

डैम टूटने के बाद पानी का बहाव सड़क की ओर डायवर्ट हो गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा भी बह गया। जिससे पोड़ी-पतौरा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पहली बड़ी बारिश में पानी के बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने एनीकट के निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग के सामने सड़क को सुरक्षित करने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने की चुनौती बना हुआ है।

रहवासियों की बढ़ी परेशानी

पोड़ी-पतौरा मार्ग बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का बहाव जारी रहा तो सड़क का कटाव और बढ़ सकता है। जिसके चलते उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है।

Next Post

मुख्य अभियंता लोकनिर्माण ब्रिज ने पुल का किया निरीक्षण

Tue Sep 1 , 2026
चित्रकूट :की मंदाकिनी नदी की बाढ़ से लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़को और ब्रिज के निरीक्षण के लिए सोमवार को मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग ब्रिज द्वारा पर्यटक होटल से हनुमान धारा की ओर जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए मंदाकिनी पेशयूनी नदी के पुल का भी निरिक्षण किया।यह पुल […]

You May Like