मुख्य अभियंता लोकनिर्माण ब्रिज ने पुल का किया निरीक्षण

चित्रकूट :की मंदाकिनी नदी की बाढ़ से लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़को और ब्रिज के निरीक्षण के लिए सोमवार को मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग ब्रिज द्वारा पर्यटक होटल से हनुमान धारा की ओर जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए मंदाकिनी पेशयूनी नदी के पुल का भी निरिक्षण किया।यह पुल वर्ष 1995 में बना था।नदी में पानी अधिक होने से पुल का फाउंडेशन नहीं दिख रहा है।मुख्य अभियंता ने बताया कि विद्यमान पुल के शेष हिस्से पर स्लैब डालकर पुनः पुल का संधारण किया जा सकता है जिसमे लगभग 8 माह का समय लगने की संभावना है।तब तक नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीपा पुल की संरचना तैयार कर दिपावली के पहले पुल की संरचना बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है।
राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा पिंडरा के पास पुल के सड़क कटाव और सड़क के अन्य जगह के मार्ग का सुधार कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Next Post

सर्वर डाउन से ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल की ओपीडी प्रभावित

Tue Sep 1 , 2026
ग्वालियर: रक्षाबंधन पर्व के बाद लगातार अवकाश के कारण जयारोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दो दिन तक सीमित समय की ओपीडी (सुबह 9 से 11 बजे) चली। अवकाश के बाद जब पूरे समय ओपीडी संचालित हुई तो 23 विभागों में कुल […]

You May Like

मनोरंजन