पुलिस निरीक्षक के घर में निकला चार फीट लंबा सांप

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत आनंद कुंज स्थित स्टेट बैंक कालोनी निवासी आई जी आफिस में पदस्थ निरीक्षक कुंडल चौधरी के शयन कक्ष में दोपहर एक बजे एक चार फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर देवताल तालाब में छोड़ दिया पकड़ा गया.

सांप कील बैक चैकर्ट पन्हियल प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता।इसी तरह विजय नगर निवासी आर के खरे ने सांय काल पांच बजे सूचना दी कि उनके घर के मैन गेट पर एक 06 फीट लंबा सर्प लिपटा हुआ है। श्री दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया खरे के घर पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता।

Next Post

ट्रैफिक अव्यवस्था मालवा मिल चौराहे पर लगा जाम

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर: शहर में ट्रैफिक की समस्या अब लगभग स्थायी रूप लेती जा रही है. ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण आए दिन शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है.शनिवार शाम करीब 8 बजे मालवा मिल चौराहे […]

You May Like