चाकूबाजों ने बहाया लहू, चार घायल

जबलपुर: शहर की सडक़ों पर चाकूबाजों ने जमकर लहू बहाया। लार्डगंज, भेड़ाघाट, गोहलपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गुरूवार को अविनाश अहिरवार 21 वर्ष निवासी रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात दोस्त अंजन सिंह के साथ गुटखा लेकर घर जा रहा था जगदीश अखाड़ा हनुमान मंदिर के पास मंकू, साहिल काला, भाऊ, आदि ठाकुर मिले और एक हजार रूपए मांगने लगे।

मना करने पर साहिल ने चाकू से हमला किया जिससे उसे चोट आ गई। अंजन सिंह ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाने में संदीप केशरवानी 27 वर्ष निवासी तेवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजू कोल आया और उससे शराब पीने के लिये तीन हजार रूपये मांगने लगा, मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में विजय पटैल को चाकू लग गया। इसी तरह गोहलपुर थाने में मोह. अरबाज 17 वर्ष निवासी लेमागार्डन गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाजी नगर में समीर खान ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी।

Next Post

सिंगरौली में अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी बोलेरो, तिलक समारोह से लौट रहे 10 लोग घायल

Fri Apr 17 , 2026
सिंगरौली: जियावान थाना क्षेत्र के ढोगा पुलिया के नीचे आज शुक्रवार की सुबह कारी 9:00 बजे एक बेकाबू वाहन गिर गई वाहन में करीब 12 लोग सवार थे , जिसमें 10 लोगों को चोटें आई हैं 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है । घायलों को जिला चिकित्सालय बैढ़न […]

You May Like