![]()
रायपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण की योजनाओं को सुदूर गांवों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
सीएम साय ने मार्च पास्ट की सलामी के बाद कहा, “जनता तक विकास और शासन की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हम दृढ़संकल्पित हैं कि विकास की योजनाएं जो जनता के जीवन में बदलाव लाती हैं, वो हर गांव तक पहुंचें।”
*’मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू*
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 6,671 ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे।
*डॉ. तीजन बाई के नाम से लोककला सम्मान*
सीएम ने पद्म विभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्व. डॉ. तीजन बाई की स्मृति में हर साल लोक कलाकारों को ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ सम्मान दिए जाने की घोषणा भी की।
*152 पुलिसकर्मी सम्मानित*
परेड ग्राउंड में सीएम ने प्रदेश के 152 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसमें 141 जवानों को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 1 पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।
