किसानों के खेतों से केबल चुराने वाले तीन बालक पकड़ाए

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बरबटी और आसपास के इलाकों में एक ही रात में योजनाबद्ध तरीके से किसानों के खेतों से सबमर्सिबल पंप की कीमती केबल पार करने वाले तीन बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों बालक दिन मे साईकल से खेतों एवं फार्म लैंड पर रैकी कर रात में चोरी करने का प्लान बनाते थे रात्रि होते ही तीनों वारदातों को अंजाम देते थे ।
विदित हो कि बरगी थाने में 27 मार्च को अशोक कुमार शुक्ला निवासी बिलेहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसका बरबटी स्थित फार्म लैंड में चोर द्वारा सम्मर्सिबल पंम्प में लगे केबल करीब 40 मीटर चुराकर ले गया है। चोरो के द्वारा उसी रात को अन्य किसान दीपक यादव के खेत एवं सुरेन्द्र गुप्ता के समर्शियल पंप में लगे करीब केबल कुल कीमती करीबन 45000 हजार को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी थी।
ऐसे चढ़े हत्थे, जंगल में बिछाई थी केबल
उनि सरिता पटेल ने बताया कि कृषकों के खेतों में लगे सिंचाई समर्शियल पंप के केबल चोरी होने से सिंचाई बाधित होने से कृषक इस चोरी की घटना से आक्रोशित थे। अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी भी चुनौती पूर्ण थी। इसी बीच सूचना मिली कि बरबटी के पास खेतों मे तीन संदिग्ध घूम रहे है पुलिस ने दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ पर तीनों ने शुक्ला फार्म लैंड बरबटी, ग्राम बरबटी एवं पडरिया हार में चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी की हुई केबल, कटर को ग्राम बरबटी के जंगल मे छिपा देना बताये। जिसे जब्त किया गया।

Next Post

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, सोशल गैदरिंग से लौट रहे छात्रों और परिजनों की कार कुएं में गिरी, 6 मासूम छात्रों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Sat Apr 4 , 2026
नासिक | महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है, जिसमें छह छात्रों सहित नौ लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर इलाके के एक वेडिंग वेन्यू में निजी कोचिंग क्लास द्वारा आयोजित ‘सोशल गैदरिंग’ कार्यक्रम खत्म होने के […]

You May Like