मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस प्रारूप और ख़ासकर शाम के मुक़ाबले में चेज करना सबसे सही विकल्प होता है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हेली मैथ्यूज की टीम में वापसी हुई है, हालांकि नैट सिवर-ब्रंट तबीयत खराब होने के चलते बाहर हैं।

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा कि उनकी टीम की तैयारी अच्छी है और उनकी टीम अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी और एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। जायंट्स में एक बदलाव है, अनुष्का शर्मा चोटिल हैं। उनकी जगह पर आयोषी सोनी खेल रही हैं।

टीमें :

गुजरात जायंट्स : 1 बेथ मूनी (विकेटकीपर), 2 सोफ़ी डिवाइन, 3 एश्ले गार्डनर (कप्तान), 4 आयुषी सोनी 5 जॉर्जिया वेयरहम, 6 भारती फुलमली, 7 काश्वी गौतम, 8 कनिका अहूजा, 9 तनुजा कंवर, 10 राजेश्वरी गायकवाड़, 11 रेणुका सिंह

मुंबई इंडियंस : 1 जी कमालिनी (विकेटकीपर), 2 एमेलिया कर, 3 हेली मैथ्यूज, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 निकोला कैरी, 6 सजीवन सजना, 7 अमनजोत कौर, 8 पूनम खेमनार, 9 शबनिम इस्माइल, 10 संस्कृति गुप्ता, 11 त्रिवेणी वशिष्ठ

 

Next Post

इतवारी से मंडला फोर्ट तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर। मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान के लिए मंडला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने इतवारी से व्हाया छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, मंडला फोर्ट तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन आज मंगलवार 13 जनवरी की रात से 16 जनवरी तक चलेगी […]

You May Like