भिंड की ब्यूटी पार्लर संचालिका से ग्वालियर में दुष्कर्म

ग्वालियर: भिंड की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर बुला लिया। यहां अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा।
घटना डीडी नगर, महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पीड़िता युवकों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भिंड पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। भिंड थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को भेज दी है। महाराजपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भिंड निवासी 30 वर्षीय महिला की पांच माह पहले मेहगांव निवासी राज जाटव से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया। नजदीकी बढ़ाने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही कमरा किराए पर ले लिया और अक्सर मिलने-जुलने लगा। उसकी मुलाकात भी होने लगी। महिला भिंड में ब्यूटी पार्लर चलाती है। राज ने कारोबार बढ़ाने का सपना दिखाकर उसे भरोसे में लिया और ग्वालियर में आलीशान ब्यूटी पार्लर खुलवाने का लालच दिया।

इसी दौरान महिला को प्यार में फंसाकर राज ने उसके नाम पर एक बाइक भी फाइनेंस कराई। डाउन पेमेंट 20,500 रुपए महिला से ही जमा कराए। वहीं मासिक किस्त जमा कर रही है। आरोपी राज और उसका फुफेरा भाई शिवम महिला की गृहस्थी एवं ब्यूटी पॉर्लर का सामान भरकर भिंड से ग्वालियर ले आए और डीडी नगर में किराए का कमरा लेकर उसे रखा। महिला से राज ने दुष्कर्म किया। इसके छह दिन बाद राज और शिवम ने दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के वीडियो भी बना लिए। महिला ने पति और ससुराल के अन्य लोगों काे आपबीती बताई और किसी तरह भिंड पहुंचकर शिकायत की।

Next Post

सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में होगा शाला प्रबंधन समितियों का गठन

Sat Aug 23 , 2025
ग्वालियर: समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं पहली से आठवी कक्षा तक संचालित संयुक्त माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों का गठन 29 अगस्त को किया जायेगा। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इस संबंध में चंबल अंचल के सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।उल्लेखनीय है कि […]

You May Like