नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) सरकार ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर(पीओके) में भारत के आपरेशन सिंदूर के परिप्रेक्ष्य मे सोशल मीडिया पर वायरल उस तस्वीर को पुराना बताया है जिसमें भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को ध्वस्त दिखाया गया है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि यह तस्वीर सितंबर 2004 में बाड़मेर (राजस्थान) में भारतीय वायुसेनाके मिग-29 लड़ाकू विमान की दुर्घटना की है।
सरकारी बयान में कहा गया है, “ऑपरेशन सिंदूर के परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान परस्त सोशल मीडिया एकाउन्ट के जरिए एक विमान दुर्घटना की तस्वीर को विभिन्न रूपों में पुन: फैलाया जा रहा है।”
मनोहर अशोक
Next Post
मुद्दा छीनने से विन्ध्य में सक्रिय राजनैतिक दलों में मायूसी
Wed May 7 , 2025
विन्ध्य की डायरी डॉ रवि तिवारी विन्ध्य में सक्रिय सभी प्रमुख दलों में जातिगत जनगणना की बात केंद्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वीकार कर लिए जाने से मायूसी दिखाई देने लगी है. पिछले कुछ वर्षों से मुद्दा आधारित राजनीति के चलन ने सभी दलों को इतना प्रभावित कर दिया […]

You May Like
-
9 months ago
कटनी में स्थापित किया जाये पीओपीएसके
-
1 year ago
लक्ष्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब
