यादव सिवनी मालवा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

नर्मदापुरम, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए।
अपार जोश और उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा स्थानीय शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ हुई और नर्मदापुरम मार्ग से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में सम्पन्न हुयी। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव तिरंगे फूलों से सजाए गए विशेष रथ में सवार थे। उन्होंने इस दौरान हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया और आसमान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे-मातरम्’ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ। यात्रा में लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए सभी समुदायों और सभी आयु वर्ग के नागरिक बड़ी संख्या में इस तिरंगा यात्रा में भरपूर उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनो द्वारा आतिशबाजी की गई और तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा भी की गयी।

Next Post

कटनी सहित छह रेल्वे स्टेशनों का पुनर्विकास प्रदेश के लिए बड़ी सौगात: शर्मा

Thu May 22 , 2025
कटनी, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित कटनी साउथ सहित प्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। […]

You May Like