कांग्रेस की कल बौद्धिक परिचर्चा: गांधी के राम और भाजपा के नाथूराम विषय पर होगा मंथन

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का विषय ‘गांधी के राम और भाजपा के नाथूराम’ रखा गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक पंकज चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपने विचार व्यक्त करेंगे।

भूपेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना सत्तारूढ़ दल की वैचारिक दिशा में परिवर्तन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए लाभकारी रही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि परिचर्चा का उद्देश्य गांधीवादी मूल्यों, देश की वैचारिक दिशा, ग्रामीण रोजगार और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मंथन करना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने चोरी गया ट्रेक्टर-ट्रॉली किया बरामद 

Wed Feb 25 , 2026
बैतूल। कोतवाली पुलिस ने चोरी गए ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद किया है। 21 फरवरी को शिवराज सिंह परमार द्वारा अपना महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर (मॉडल अर्जुन नोवो 605 डीआई) फारेस्ट नाका के पास स्थित खेत में खड़ा किया गया था। 22 फरवरी को उक्त ट्रेक्टर मौके से गायब पाया गया। इस […]

You May Like