कोतवाली पुलिस ने चोरी गया ट्रेक्टर-ट्रॉली किया बरामद 

बैतूल। कोतवाली पुलिस ने चोरी गए ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद किया है। 21 फरवरी को शिवराज सिंह परमार द्वारा अपना महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर (मॉडल अर्जुन नोवो 605 डीआई) फारेस्ट नाका के पास स्थित खेत में खड़ा किया गया था। 22 फरवरी को उक्त ट्रेक्टर मौके से गायब पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में धारा &05(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर अज्ञात आरोपी एवं ट्रेक्टर-ट्रॉली की तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम आठवा मील पाढर रोड क्षेत्र में पहुँची। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग का महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर ट्रॉली सहित बाँसपुर से उमरवानी की ओर जाते देखा गया है। सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई, जिसके दौरान ट्रेक्टर-ट्रॉली जंगल क्षेत्र में परित्यक्त अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती कार्यवाही की गई। बरामद ट्रेक्टर की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। ट्रॉली पुरानी अवस्था की है, जिस पर सफेद पेंट से राजपुत कृषि फार्म रातामाटी अंकित है। उक्त कार्रवाई थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक जगदीश रैकवार, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण पचौरी, प्रधान आरक्षक नानक राम, आरक्षक दिनेश धुर्वे एवं आरक्षक ओमकार की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण में संलिप्त अज्ञात संदेही की तलाश जारी है तथा विवेचना प्रचलित है।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल आयेंगे गढ़ाकोटा, किसान एवं आजीविका समूह सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Wed Feb 25 , 2026
सागर। सागर जिले के गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव के अंतर्गत 26 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों […]

You May Like