मप्र कैबिनेट की बैठक: कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई। बैठक में नवागत मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल का स्वागत किया गया। इसमें राज्य के विकास, अधोसंरचना और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा के साथ कई प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जाएगी।

कैबिनेट के समक्ष ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। साथ ही जिन योजनाओं के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति आवश्यक थी, उन पर भी मंत्रिपरिषद ने विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। इसके अलावा नई योजनाओं और कुछ नीतिगत बदलावों पर भी चर्चा की बात पता चली है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा पहले से नहीं बताया गया था, लेकिन सभी विभागों ने अपने प्रस्ताव पहले से तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए।सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर केंद्रित रही।

Next Post

ग्रामीणों ने गोवंश से भरा पिकअप पकड़ा, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की

Tue Jul 28 , 2026
पांढुरना:जिले के नांदनवाड़ी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गोवंश से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश […]

You May Like