कमजोरियों पर विजय प्राप्त करना ही जीवन

सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रीमती अनुश्री जैन एवं सुश्री आयुषी अग्रवाल के सम्मान में अभिनन्द समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमती अनुश्री जैन के लीगल राइट्स काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर एवं आयुषी अग्रवाल महाविद्यालय की पूर्वछात्रा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जापान में पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।संगीत विभाग की छात्राओं ने डाॅ. हरिओम सोनी, डाॅ. प्रेम चतुर्वेदी के निर्देशन में सरस्वती वंदना, बुन्देली भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्रीमती अनुश्री जैन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने आप पर विश्वास कर अपनी व्यथा सुनाता है, तो उसका मित्र बनकर सहायता करना हमारा कत्र्तव्य है। क्योंकि अभी बहुत सुधार की आवश्यकता है, व्यक्ति में भी कमजोरिया होती है, उन कमजोरियों पर विजय प्राप्त करना ही जीवन है। जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मिश्रा ने कहा नारी शक्ति को सम्मनित करना हमारी परम्परा है, इससे उत्साह पूर्ण वातारण तैयार होता है, और छात्राओं को पे्ररणा मिलती है। प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने कहा नवधा भक्ति में नारी शक्ति की आराधना का वर्णन है, आज का यह सम्मान महाविद्यालय को गौरव देने वाला है, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. रश्मि दुबे ने कहा यह कार्यक्रम महिला शक्ति के सम्मान का पर्व है, और व्यक्ति को उसकी योग्यता के आधार पर पद हासिल होने तथा कोई विशेष कार्य करने पर अभिनन्दन कार्य के द्वारा छात्राओं के मन सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित किया जाता है। इससे एक सृजनात्मक संबंधों की श्रृंखला बनती है। संचालन करते हुए डाॅ. अंजना चतुर्वेदी ने कहा व्यक्तिगत उपलब्धि परिवार शिक्षण संस्था एवं प्रदेश, देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

Next Post

पंचायत चुनाव: पेपरलेस माध्यम से 74.61% मतदान

Tue Jul 22 , 2025
सागर।सागर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने आज जिले की तीन जनपद पंचायतों के 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु हो रहे पंचायत उप निर्वाचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान स्थल पर मौजूद मतदाताओं से चर्चा करते हुए मतदान संबंधी जानकारी […]

You May Like

Play sound