मॉर्निंग वॉक पर गए अधेड़ की बाइक पार

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी स्थित शक्ति भवन के पास मॉर्निंग वॉक पर गए एक अधेड की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर सैनिक सोसायटी निवासी राजेश चौबे (52), प्राइवेट काम करते हैं, सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से शक्ति भवन के पास एमपीईबी रोड पहुंचे थे।

वह गाड़ी को सडक़ किनारे पार्क कर रोजाना की तरह टहलने चले गए। करीब एक घंटे बाद जब वह वॉक से वापस लौटे, तो गाड़ी उस स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन और लोगों से पूछताछ करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

सीधी में अवैध कॉलोनियों पर कलेक्टर न्यायालय का सख्त आदेश

Fri Oct 16 , 2026
सीधी।जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में कलेक्टर विकास मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। सीधी खुर्द स्थित तीन अलग-अलग भूमियों पर बिना वैध अनुमति प्लॉटिंग किए जाने के मामलों में कलेक्टर न्यायालय ने कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए संबंधित भूमियों पर भू-प्रवेश की कार्रवाई कर कब्जा प्राप्त […]

You May Like

Play sound