राजस्थान और मंदसौर के सप्लायर समेत इंदौर के एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

 

इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक ब्रेज़ा कार जब्त की है. जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है. सभी आरोपी नशे के आदी हैं और ड्रग्स बेचने की गतिविधियों में पहले से शामिल रहे हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि त्रिवेणेश्वर मंदिर के सामने पत्थर गोदाम रोड पर एक संदिग्ध ब्रेज़ा कार खड़ी है, पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा. तलाशी में कार से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है. क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला 24 वर्षीय ईशान खान, छत्रीपुरा में रहने वाला 27 वर्षीय शाहनवाज, लाबरिया भेरु चौराहे के पास रहने वाला 23 वर्षीय नायब शाह के साथ मंदसौर जिले में रहने वाला 24 वर्षीय चितरंजन सिंह राठौर है.

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ड्रग्स का सेवन भी करते हैं और सप्लाई कर मोटी कमाई करना चाहते थे. ईशान पहले भी मंदसौर में कपड़ों की दुकान पर काम कर चुका है, जबकि शाहनवाज रिक्शा चलाता था. नायब शाह कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता था और चितरंजन एमबीए की पढ़ाई के दौरान नशे की दुनिया में उतरा.

Next Post

मोदी ने किया मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण

Thu May 22 , 2025
भोपाल, 22 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 103 अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण के दौरान मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम में उपस्थित रहे। राज्य के जिन छह रेलवे स्टेशनों का आज लोकार्पण […]

You May Like