MP स्थापना दिवस का आगाज, लाल परेड ग्राउंड में दिखेगी संस्कृति की झलक

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज से सजेगा मध्यप्रदेश की संस्कृति और परंपराओं का भव्य मंच… मौका है मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का।

तीन दिवसीय इस आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रदेश की कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

खास बात यह है कि यहां सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की सरकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को भी मंच दिया गया है। अलग-अलग विभागों के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और औषधीय उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग के साथ जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला भी मुस्तैद है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यानी अगले तीन दिन लाल परेड ग्राउंड में दिखेगा मध्यप्रदेश की संस्कृति, परंपरा और विकास का संगम।

.....

Next Post

वाहनों की बिक्री में अक्टूबर में जबरदस्त तेजी, कई कंपनियों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sun Nov 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में पिछले एक साल से अधिक समय से जारी तेजी अक्टूबर में भी बरकरार रही और मारुति सुजुकी इंडिया ने मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम किया। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की 2,16,789 इकाई […]

You May Like