म्यार नदी से अवैध रेत उत्खनन कर रहे 3 ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली। जिले की माड़ा पुलिस ने बीती रात म्यार नदी से उत्खनन की जानकारी मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए परिवहन के दौरान अवैध रेत से लदे तीन ट्रैक्टरों को जप्त कर कार्यवाही की है।

माडा पुलिस ने सूचना पर टीम गठित कर ग्राम कोयलखूथ भेजा। जहां देर रात घेराबंदी कर म्यार नदी से अवैध रेत उत्खनन कर बालू लोड 3 ट्रैक्टर पाये गये। वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोडकर भाग गये। पुलिस ने रेत लदे ट्रैक्टरों को जप्त कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

Next Post

बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालात नाजुक 

Mon May 19 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रूपलाल कालोनी दुर्गा मंदिर के पास बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर दिए, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रांझी ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल […]

You May Like