
शिवपुरी, 09 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा सरकार की विदाई कर दी अब वहां की जनता के पास डबल इंजन सरकार रहेगी और सभी का विकास होगा।
श्री सिंधिया आज यहां पोलो ग्राउंड पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव में अपने स्वदेशी खेलों को खेला जा रहा है। हम इसमें अच्छे खिलाड़ी तैयार करके ओलंपिक तक ले जाएंगे।
श्री सिंधिया ने मानस भवन में आम जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए मौके पर ही सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर सैकड़ो लोगों की समस्याएं सुनी तथा जिनका निराकरण मौके पर करवाया और जिन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों ने समय मांगा उन्हें एक निश्चित समय दिया गया।
इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन सरकारी आवास आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए तथा आयुष्मान कार्ड आदि बनवाए गए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों को मौके पर ही राहत मिली।
