बांदकपुर कॉरिडोर, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, मानस भवन जीर्णोद्धार सहित शहर की विभिन्न योजनाओं पर रखी बात

दमोह। पूर्व वित्तमंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया ने गुरुवार सुबह 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर शहर और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कपिल सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे।उन्होंने दूनई धाम परियोजना में छूटे ग्रामों को जोड़ने, गीता भवन निर्माण तथा मानस भवन के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्तावों की जानकारी दी।मलैया ने बताया कि खेल मंत्री विश्वास सारंग से एस्ट्रोटर्फ मैदान को विकसित कर नया स्टेडियम ग्राउंड बनाने और अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बातचीत की गई है।

उन्होंने बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, नगर पालिका के कचरा संग्रहण, सड़कों के चौड़ीकरण, जल परियोजनाओं के नियमित क्रियान्वयन, सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों की मरम्मत और खेल मैदानों के सुधार सहित नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मीडिया के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।मलैया ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। पहले संसाधनों का अभाव था, जबकि अब नई समस्याएं सामने आई हैं। पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसान तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती का दायरा भी बढ़ा है, इसलिए किसानों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है।विधायक ने बताया कि दमोह मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में न सौंपा जाए। उनका कहना है कि निजी व्यवस्था होने पर छात्रों को अधिक फीस देनी पड़ सकती है, जिससे स्थानीय और क्षेत्र के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को शासकीय हाथों में ही रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

साथ ही दो तहसील होने के साथ एक एक और उत्कृष्ट विद्यालय व सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य जाने की मांग भी उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से रखी है।

Next Post

मुथूट फिनकॉर्प को इंडिया होम सीज़न टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स मिले

Thu Sep 24 , 2026
मुंबई, 24 सितम्बर (वार्ता) मुथूट फिनकॉर्प ने अगले दो होम सीज़न के लिए इंडियन क्रिकेट के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं। क्रिकबज के मुताबिक, टाइटल स्पॉन्सरशिप, जिसे ‘ब्लू मुथूट’ कहा जाता है, के लिए हर मैच के लिए 4.85 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर बातचीत हुई है। […]

You May Like