
मंदसौर। संसदीय क्षेत्र के नीमच जिले में नए न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता ने आज दिल्ली में एनटीपीसी के प्रमुख अधिकारियों से भेट की और संसदीय क्षेत्र में नए न्यूक्लियर पावर प्लांट की संभावना को लेकर बात की। सांसद गुप्ता ने बताया कि आज दिल्ली में एनटीपीसी के अधिकारियों से इस पर विस्तार से चर्चा हुई और यह प्लांट संसदीय क्षेत्र के नीमच जिले में स्थापित करने पर सहमति बन चुकी है जिले में साइड सिलेक्शन हो चुका है व विभागीय एमओ यू साइन होकर एक टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है। जिसमें प्लांट, प्लांट की स्थापना और उससे संबंधित जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए विभाग की टास्क फोर्स की जॉइंट मीटिंग संभव होता है। जून माह के द्वितीय सप्ताह में हो सकती है यह प्लांट यूनिट की कैपेसिटी 4700 मेगावाट होगी व इसमें लैंड रिक्वायरमेंट 1600 एकड़ के लगभग होगी प्लांट में वॉटर रिक्वायरमेंट की एन ओ सी होना शेष है जिस पर पहली बैठक में चर्चा के दौरान वाटर सोर्स और सभी आवश्यक जरूरत और विभागीय आवश्यक कार्यों का निपटान हो सकता है।
