दो बाइकों की भिडंत में बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई की मौत

दमोह.जिले के रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत रनेह-बंधा मार्ग सिद्ध बाबा के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की भिडंत होने से बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई सुभाष वार्ड हटा निवासी विनोद पिता जगन्नाथ असाटी उम्र 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तेज रफ्तार में बाइक सवार चाचा भतीजे बुरी तरह घायल हो जाने पर इलाज के लिए हटा अस्पताल से 108 से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर चंद्र कुमार द्वारा दोनों चाचा भतीजे का इलाज खबर लिखे जाने तक जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचा बालकृष्ण उर्फ बल्लू प्रताप कमला प्रसाद उम्र 30 वर्ष और भतीजा श्रीकांत पिता चिन्नू लाल उम्र 22 वर्ष निवासी बलेह में बालकृष्ण की हालत गंभीर है, दोनों शादी समारोह में शामिल होने हो रहे थे. वहां घटनास्थल पर मृत हुए विनोद असाटी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाई की जा रही है.

Next Post

सात वर्षीय बच्चे ने आग के हवाले की वैन

Wed May 28 , 2025
सीहोर। बुधवार की सुबह दुर्गा कालोनी स्थित मंगल भवन में खड़ी मारूति वैन धू- धूकर सुलग उठी. आसपास के लोगों ने वैन में उठती आग की लपटें देखकर पुलिस को सूचित किया. दमकल ने आकर आग पर काबू पाया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसी मोहल्ले का […]

You May Like