चुनाव आयोग बेईमानी पर उतरा हुआ है: दिग्विजय

इंदौर। चुनाव आयोग बेईमानी पर उतरा हुआ है। विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वारा वोट छीने जा रहे है, कल आपकी नागरिकता भी छीन ली जाएगी। देश में लोकतंत्र और संविधान बचाना है तो युवाओं और छात्रों को अपने भविष्य के लिए जेन जी अपनाना होगा। यह बात आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कही।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज शहर में शादी समारोह में भाग लेने आए। आप ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग को बचाने के लिए 272 रिटायर्ड जज , रिटायर्ड आईएएस, रिटायर्ड आईपीएस से पत्र लिखवाया है, जो भाजपा और आरएसएस के सदस्य है। उक्त लोग भ्रष्ट्राचार में लिप्त है और उनसे करोड़ों रुपए जप्त हुए है।

इस देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने हमको निर्देश दिए है कि आगामी 26 नवंबर को हर शहर व गांव में संविधान बचाने के लिए युवाओं और जनता से मिलकर बात करे और सभा करे कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण गलत है। इससे आपका वोट छीना जा रहा है। आज आपका वोट छीनेंगे और कल आपकी नागरिकता भी छीन ली जाएगी।

दिग्विजय ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों को अपने भविष्य के लिए जेन जी को अपनाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो जेन ए हूं,इसके आगे का उनसे पूछो।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि यदि भाजपा के अनुसार वोटर लिस्ट बन गई , तो लोकतंत्र नहीं बचेगा।

Next Post

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है: डॉ राजेश 

Sun Nov 23 , 2025
सीधी।सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज बैडमिंटन प्रतियोगिता शहर के स्थानीय अर्जुन सामुदायिक भवन में भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह दोगुना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत […]

You May Like