खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है: डॉ राजेश 

सीधी।सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज बैडमिंटन प्रतियोगिता शहर के स्थानीय अर्जुन सामुदायिक भवन में भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह दोगुना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रशरण सिंह एवं डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिवदान साकेत, कौशलेंद्र सिंह, चंदन मिश्रा, विभा शर्मा, अनु पांडे, कैलाश वर्मा, रविंद्रनाथ सिंह एवं दिवाकर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

समापन सत्र में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सांसद जी ने कहा

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि सीधी-सिंगरौली क्षेत्र के युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ उपलब्ध हों। आने वाले समय में इस क्षेत्र को खेलों का मजबूत हब बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सांसद खेल महोत्सव खेल भावना और उत्साह से भरपूर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सांसद खेल महोत्सव बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में शानदार मुकाबले देखने को मिले—

पुरुष वर्ग (अंडर 15–19 डबल) में कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अथर्व सिंह–वंश बसंतानी विजेता रहे तथा आरवित सिंह–आयांश कटारिया उप-विजेता रहे।

अंडर 10–15 डबल वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें आयुष्मान–पार्थ विजेता रहे और अनिरुद्ध–कार्तिक उप-विजेता बने।

महिला वर्ग (अंडर 10–15 सिंगल) में 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें एंजेल विजेता और आर्या उप-विजेता रहीं।

सीनियर 45–60 आयु वर्ग में कुल 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पुष्पराज सिंह–अमित भसीन विजेता तथा मनीष श्रीवास्तव–दीपक सिंह उप-विजेता रहे।

अंडर 25–35 आयु वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रशांत तिवारी–शुभम सिंह विजेता और विपुल प्रजापति–मनोज कुमार उप-विजेता रहे।

Next Post

सर्दी बढ़ी तो बाजार में सजी गजक की दुकानें

Sun Nov 23 , 2025
सिलवानी। सर्दी के मौसम के साथ ही मूंगफली, गजक, रेवड़ी, और ताजे पिंड खजूर की दुकानों पर भारी भीड़ दिखने लगी है। ये सिर्फ स्वाद का ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना मानी जाती हैं। गजक, तिल और गुड़ से बनी यह मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब होती […]

You May Like

मनोरंजन