खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस

शुजालपुर, 27 फरवरी. अकोदिया शुजालपुर मार्ग पर गुरूवार की शाम को टोल नाके के समीप खडे ट्रक में शाजापुर की और से आ रही आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस घुस गई. इस हादसे में वाहन चालक को आंशिक चोटे आई और एम्बुलेंस पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मिली जानकारी अनुसार 108 एम्बुलेंस क्रमांक सीजीओ 4 एन डब्लू 2470 टोल नाके पर खडे ट्राले से टकरा गई. बताया जाता है कि एम्बुलेंस का स्टेरिंग लॉक होन से यह स्थिति निर्मित हुई. एम्बुलेंस मरीज को छोडकर वापस शुजालपुर लोट रही थी और उक्त वाहन को ड्रायवर अमन खान चला रहा था जिसे आंशिक चोटे आई. एम्बुलेंस को ट्राले से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी.

Next Post

मुर्मु ने जंगल सफारी पार्क का किया दौरा

Thu Feb 27 , 2025
नर्मदा, 27 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को गुजरात में नर्मदा जिले के एकतानगर में सरदार सरोवर बांध तथा जंगल सफारी पार्क का दौरा किया। श्रीमती मुर्मु के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा राज्य के प्रोटोकॉल राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विंध्याचल तथा […]

You May Like