जबलपुर: लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध का जलस्तर आज सुबह 8 बजे जल स्तर 422.40 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1023 क्यूसेक है।बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज 17 सितंबर को शाम 04 बजे जल की निकासी को 195 क्यूसेक से बढाकर 775 क्यूसेक किया जायेगा।
अब 5 जल द्वार 1.00 मीटर ऊंचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 3 से 4 फुट की वृद्धि होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया भी जा सकेगा।
