
भानपुरा। नगर भानपुरा में नवीन बस स्टैंड के मुख्य क्षैत्र में में 31 वर्ष पहले नगर परिषद भानपुरा द्वारा 1995 में राजीव गांधी काम्प्लेक्स परिसर नंबर एक एवं नंबर दो में 40 दुकानों का निर्माण कर 99 साल की लीज पर दुकानदारों को दुकानें प्रदान की गई थी, जिसका किराया भी नगर परिषद की शर्तों के अनुसार दुकानदार जमा कराते आये हैं। समय-समय पर दुकानदार घटिया निर्माण की शिकायत करते हुए दुकानों की छत से आए दिन प्लास्टर गिरती रहती है जिसकी लिखित एवं मौखिक शिकायतें नगर परिषद भानपुरा में विगत 10 वर्षों से व्यापारी करते आए हैं परंतु नगर परिषद द्वारा अभी तक दुकानों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत नहीं कर पाई है अनेक दुकानों में पास की दुकानों व छत तथा कोर्ट परिसर की ओर से दुकानों की खुली दीवारों से विशेष कर वर्षा काल में पानी टपकता रहता है।
राजीव गांधी कांप्लेक्स परिसर के दुकानदार अभिषेक गुप्ता, मुकेश रत्नावत, करण भूटानी, मनोज वधवा, भागचंद मांदलिया, संजय मोदी, मनोज जैन, दिलीप भाना आदि ने बताया कि विगत 10 वर्षों से हमारी जान जोखिम में रहती है की कब ऊपर से प्लास्टर गिर जाए और गंभीर रूप से घायल या अन्य गंभीर दुर्घटना घट जाए कह नहीं सकते हैं, दुकानदारों ने बताया कि पूर्व में नगर परिषद द्वारा हमारी दुकानों पर पहली मंजिल की दुकान बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद में अनेक स्थानों पर छत की मुंडेर को तुड़वा दिया परंतु दुकाने नहीं बनी इसके चलते छत की टूटी मुंडेर एवं जर्जर छत के चलते वर्षा कल के पानी से हमारी दुकानों की छत के प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ गए हैं जिसे अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कर सकती है।
क्या कहतें है मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शर्मा-तहसीलदार भानपुरा के पद से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर काबिज हुए विनोद कुमार शर्मा से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी-अभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व मिला है, मैं शीघ्र ही तकनीकी रूप से विशेषज्ञों से राजीव गांधी कांप्लेक्स व्यावसायिक परिसर की दुकानों की जांच करवा कर आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य को शिघृ परा करवाया जायेगा।
— नगर परिषद अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया ने बताया कि वास्तव में दुकानें काफी जर्जर हो चुकी है विशेषज्ञों के द्वारा पुख्ता रूप से जांच करवाई जाकर दुकानों की मरम्मत या नवीन दुकाने बनाना आवश्यक होगा नगर परिषद की बैठक में शीघ्र ही सामूहिक निर्णय कर आवश्यक कदम उठाएगी।
