दमोह:श्री बागेश्वर धाम शिशु मंडल द्वारा आज दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विगत दोनों सुनवाहा निवासी राजेश त्रिपाठी की आगजनी से मौत हो जाने पर घटना पर गंभीरता से कार्रवाई को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम दमोह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया. जहां सीएसपी अभिषेक तिवारी ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में सोनू अखिल टंडन, दिनेश असाटी, आशीष चतुर्वेदी, मनोज देवलिया के अलावा और भी शिष्य मंडल मौजूद रहा।
इस दौरान पुलिस व्यवस्था में टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात रचना मिश्रा, आर एस सोनकर, रजनी शुक्ला, चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा
