टाटा कैपिटल का आईपीओ छह अक्टूबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 30 सितंबर (वार्ता) टाटा कैपिटल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह अक्टूबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कंपनी इक्विटी शेयरों के अपने आईपीओ के संबंध में बोली/प्रस्ताव सोमवार, छह अक्टूबर को खोलेगी। प्रस्ताव का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 310 से 326 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोलियां न्यूनतम 46 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 46 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती हैं। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार, तीन अक्टूबर होगी और बोली/प्रस्ताव बुधवार, आठ अक्टूबर को बंद हो जायेगा।

यह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 475,824,280 इक्विटी शेयरों तक का है, जिसमें 210,000,000 इक्विटी शेयरों तक का नया निर्गम और 265,824,280 इक्विटी शेयरों तक का बिक्री प्रस्ताव शामिल है।

कंपनी नये निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कंपनी की भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने टियर-I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित करती है, जिसमें आगे ऋण देना शामिल है।

 

Next Post

पर्यटकों से गुलजार हुआ संजय टाइगर रिजर्व जंगल सफारी की 

Wed Oct 1 , 2025
सीधी।संजय टाइगर रिजर्व में आज एक अक्टूबर से जंगल सफारी की शुरुआत की गई जिसमें 10 से अधिक जिप्सी वाहनों में सवार पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया । संजय टाइगर रिजर्व फिर पर्यटकों से गुलजार होने लगा।सुबह 6:15 से सफारी की शुरुआत की गई। पर्यटक द्वार बड़काडोल में […]

You May Like