वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजकुमार पटेल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त

भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजकुमार पटेल बुधवार को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वल्लभ भवन-1 की पांचवीं मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक-506 में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप सचिव जमील खान, मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने राजकुमार पटेल के लंबे प्रशासनिक एवं कर्मचारी हितों के लिए किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उत्कृष्ट लोकसेवा के लिए प्रतिष्ठित देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि राजकुमार पटेल ने मंत्रालय कॉलोनी के लिए 40 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने तथा कर्मचारी सहकारी संस्था की राशि वापस दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान उन्हें शॉल, पुष्पमालाएं, स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Next Post

​नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम; भोपाल में नई कीमतें लागू

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच नायरा एनर्जी ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। भोपाल में अब नायरा का पेट्रोल ₹114.79 प्रति लीटर और […]

You May Like