शहर में नाबालिगों के अपहरण की चार घटनाएँ दर्ज, पुलिस अलर्ट

इंदौर:शहर में नाबालिगों के अपहरण की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, जिससे परिजनों में भय का माहौल है. बीते कुछ दिनों में चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपहरण के मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना आज़ाद नगर थाना क्षेत्र की हैं, वार्ड नंबर 52, रवि नगर, मूसाखेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने अशोक चौहान की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

इसी तरह की दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई, बाणगंगा क्षेत्र में सुबह शिवकंठ नगर, गली नंबर 16 से 17 वर्षीय सुमित लोधी को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. वहीं तीसरी घटना भंवरकुआं से हैं, यहां रहने वाली 16 वर्षीय लड़की गायब अचानक गायब हो गई. भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारे के सामने, भोलाराम उस्ताद मार्ग से राधा गेंडिया की 16 वर्षीय बेटी को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. इसी तरह की चौथी घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की हैं. यहां की शाम गणेश कॉलोनी, ग्राम दुधिया से दिनेश ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र मोहन ठाकुर को अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर ले गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है. इन सभी मामलों में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है.

Next Post

हीरानगर में एक्टिवा सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटी स्कूटी

Fri Feb 14 , 2025
इंदौर: शहर में आपराधिक घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हीरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक्टिवा सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक युवक से उसकी स्कूटी लूट ली.हीरानगर थाना प्रभारी पप्पूलाल शर्मा ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 12:45 बजे की है, […]

You May Like