मुझे माफ कर देना, मैं सब कुछ छोड़कर जा रहा हूं

जीजा को वीडियो भेज साला हुआ लापता, पत्नी भी हुई गायब

जबलपुर: आधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर‌ निवासी एक युवक अचानक लापता हो गया। इसके पहले उसने एक वीडियो अपने जीजा को भेजा है जिसमें उसने पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात का उल्लेख किया है साथ यह भी कहा है कि मुझे माफ कर देना मैं सबको छोड़कर जा रहा हूं। इसके बाद उसकी पत्नी भी लापता हो गई है।‌ दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक निर्भय नगर निवासी अनिल दुबे (25) का विवाह चार साल पहले निभा दुबे से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे थे। अनिल दुबे बिना बताए कहीं चला गया इसके साथ ही अपने जीजा को एक वीडियो 4 मिनट 11 सेकेंड का भेजा है, जिसमें उसने कहा कि ‌ पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है, झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है मां, दीदी मुझे माफ कर देना। मैं सब कुछ कछ छोड़कर जा रहा हूं। इसी बीच जब पत्नी निभा को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह भी घर छोड़कर लापता हो गई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Next Post

पानीपत रद्दी कपड़ों की रीसायकल का वैश्विक केंद्र के रूप में सामने आया: मोदी

Sun Mar 30 , 2025
नई दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी के सम्बोधन में रविवार को कहा कि हरियाणा का पानीपत रद्दी कपड़ों रीसायकल यानी फिर से उपयोग में लाने लायक बनाने के मामले में वैश्विक केंद्र के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

मनोरंजन