
सतना, 14 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में संपत्ति को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में घायल युवक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के बरौधा थाना क्षेत्र के ज्वारिन गांव में संपत्ति को लेकर 12 अक्टूबर की शाम हुए खूनी संघर्ष में प्रेम सिंह घायल हो गया था। उसकी कल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके चाचा रामलखन सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।