सागर से भाजपा की लता वानखेड़े जीतीं

सागर, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लता वानखेडे ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चार लाख 71 हजार से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा की सुश्री वानखेडे को कुल सात लाख 87 हजार 979 मत हासिल हुए। वहीं कांग्रेस के श्री बुंदेला ने तीन लाख 16 हजार 757 मत प्राप्त किए। इस प्रकार सुश्री वानखेडे ने कांग्रेस के श्री बुंदेला को चार लाख 71 हजार 222 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी ने जीत के साथ इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना रतलाम सीट पर विजय प्रत्यक्ष अनीता नगर सिंह चौहान को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सोपते हुए।

Tue Jun 4 , 2024
Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like