
इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र में ताप्ती परिसर स्थित फ्लैट से अज्ञात चोर ने करीब 20,000 रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
राखी श्रीवास्तव अपने फ्लैट नंबर 405 पर रात 11 बजे घर लौटीं तो पाया कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ था. अज्ञात चोर ने अलमारी से सोने के कान के टॉप्स, अंगूठी, नाक की नथनी और दो जोड़ी चांदी के ब्रेसलेट चोरी कर लिए. चोरी की कीमत लगभग 20,000 रुपए बताई गई है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है.
