ग्वालियर: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 11 जनवरी को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। पटेल दोपहर लगभग 1.20 बजे रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर पहुँचेंगे और इंदरनगर तानसेन रोड़ पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राज्य मंत्री पटेल ग्वालियर प्रवास के दौरान गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के वार्षिक उत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटेल शहर में अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 8.10 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रेलमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
