खाद के लिए परेशान किसानों ने सड़क पर जाम लगाया

ग्वालियर: भितरवार में खाद की किल्लत बरकरार है। परेशान किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे किसानों में शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। खाद न मिलने पर भितरवार सोसायटी के सामने किसानों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी घंटों तक मौके पर नहीं पहुंचा।

बाद में किसानों को सड़क से हटाने पुलिस कर्मी पहुंचे। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाइश दी। पुलिस के आश्वासन पर किसान माने और चक्काजाम समाप्त हो गया है।खाद के लिए अन्नदाता परेशान हैं।खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों की समिति प्रबंधक से तीखी नोंक झोंक भी हुई। किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया है।

Next Post

ग्वालियर के आईजी सक्सेना स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक एवं भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद सक्सेना को विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में श्री सक्सेना को राष्ट्रपति […]

You May Like