कृषि, होम साइंस विषय की बोर्ड परीक्षा संपन्न 

भोपाल। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में शनिवार को कृषि, होम साइंस (कला समूह) और बुक- कीपिंग एंड एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा हुई. इस दौरान किसी भी जिले में एक भी नकल के प्रकरण दर्ज नहीं हुए. विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रही है. परीक्षा को लेकर बच्चों ने अपने बेहतर हो रहे पेपर को लेकर जानकारी भी साझा की.

10 वीं की परीक्षा समाप्त

एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी महीने से संचालित की जा रही है. शुक्रवार 21 मार्च को 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पेपर विज्ञानं विषय के साथ समाप्त हो गया. जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 मार्च रविवार के दिन को छोड़कर अन्य सभी दिन 25 मार्च तक संचालित होती रहेंगी. मैथमैटिक्स, राजनैतिक शास्त्र, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की परीक्षा हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थी देंगे. सभी परीक्षा केन्द्रो पर मंडल के कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी जा रही है. विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच बार कोड के माध्यम से की जा रही है. जानकारी के अनुसार अब तक करीब 10 फीसदी से अधिक कॉपियों की जांच भी की जा चुकी है. कॉपियों की जांच 20 अप्रैल तक पूरी कर लेना का बोर्ड ने लक्ष्य बनाया है.

Next Post

शराब पीकर बस चलाने वाले चालक पर कार्रवाई, बस जप्त

Sun Mar 23 , 2025
सिंगरौली: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।इस अभियान के तहत 21-22 मार्च की मध्यरात्रि को शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहे पर औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन […]

You May Like

मनोरंजन