24 घंटे में पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी : सगरा पुलिस नें की कार्यवाही, आरोपी का कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

रीवा,  रीवा की सगरा थाना पुलिस नें महज 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार किया है।

ममले की शिकायत एक दिन पूर्व ही फरियादियां ने सगरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी

 

पुलिस नें फरियादिया की शिकायत पर ना सिर्फ गंभीरता दिखाई बल्कि त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भी गिरफतार कर लिया।

 

सगरा थाना प्रभारी दीपक तिवारी नें जानकारी देते हुये बताया कि एक दिन पूर्व फरियादिया नें थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विजय साकेत निवासी नवागांव नें उसके साथ जबरन गलत काम किया है।

 

फरियादिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये महिला पुलिस की मदद से उसके बयान दर्ज कराए गये और मेडिकल परीक्षण उपरांत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफतार कर लिया।

 

फिलहाल आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Next Post

मक्सी बल्डे पर सज रही जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरी गिरफ्तार

Tue Jul 14 , 2026
मक्सी। पुलिस ने मक्सी बल्डे क्षेत्र में संचालित सज रही जुए की फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते एवं मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मौके पर शाजापुर एसडीओपी अजय कुमार मिश्र […]

You May Like