
सिंगरौली । बजरंग दल सिंगरौली ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कुछ व्यक्तियों पर झूठी शिकायत दर्ज कराने और सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम शर्मा एवं अन्य सदस्यों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी जो शिकायत थाना बैढ़न में दर्ज कराई गई है, वह पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि बसंत बिहार कॉलोनी स्थित शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण की सूचना मिलने पर स्थानीय रहवासियों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। प्रशासन द्वारा जांच के बाद संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बजरंग दल का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर कुछ लोगों ने संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
