चावल, गेहूं, चीनी के भाव गिरे, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल का औसत भाव तीन रुपये घटकर 3,865 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं 23 रुपये सस्ता हुआ और 2,790 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 24 रुपये टूट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंग दाल औसतन 28 रुपये और उड़द दाल 26 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, मसूर दाल का भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। तुअर दाल की कीमत सात रुपये और चना दाल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 60 रिंगिट टूटकर 4,768 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 20 रुपये और सूरजमुखी तेल की 11 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 128 रुपये और सोया तेल 93 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल में 60 रुपये और वनस्पति में 20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

कपड़ा निर्यातकों को राहत, करों में छूट की योजना छह महीने बढ़ी

Wed Apr 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने कपड़ा निर्यातकों को राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय तथा राज्य करों और उपकरों में छूट की अवधि छह महीने बढ़ा दी है। मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छूट 30 सितंबर 2026 तक या सक्षम प्राधिकारी द्वारा 16वें […]

You May Like